सरायकेला खरसावां जिला जल साहिया संघ का गठन : रुम्पा मंडल जिलाध्यक्ष व टुनिया रजक बनीं जिलामंत्री

चांडिल ,24 Sept: सरायकेला खरसावां जिला के जल साहियाओं ने आज बैठक कर जिला संघ का गठन किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो व प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी की उपस्थिति में संघ का गठन चुनाव के जरिये किय्या गया जिसमें रुम्पा मंडल अध्यक्ष, टुनिया रजक मंत्री, राखी गोडसराय उपाध्यक्ष, सुशीला गोडसराय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई। रीता देवी को राज्य उपाध्यक्ष, रेखा मिश्रा, अंबिका देवी व शकुंतला महतो को संगठन मंत्री, श्यामल रजक को संरक्षक व नागेन्द्र नाथ महतो को सचेतक पद पर मनोनीत किया गया। जल साहिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि अभी तक सरायकेला खरसावां जिला के जल साहियाओं को मानदेय की राशि व पोषाक नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गांव व कस्बों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल साहिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है फिर भी उनकी समस्याओं को समाधान नहीं कर पदाधिकारी उनकी उपेक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि जल साहियाओं की समस्याओं को शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर सुनीता महतो, जयंती महतो, आश्रिता महतो, रेखा मिश्रा, देवी मंडल, पदमा देवी, रुम्पा मंडल, टुनिया रजक, अंबिका प्रधान, राखी गोडसराय, गीता महतो, रेखा महतो आदि नौ प्रखंड के जल साहिया उपस्थित थीं।

Share this News...