ईचागढ़ भाजपा में बिखराव, टकराव और गुटबाजी चरम पर, दो गुटों में हुई मारपीट – एक कार्यकर्ता गया जेल

चांडिल। ईचागढ़ विधानसभा भाजपा कई गुटों में बंट चुकी हैं। इसमें सारथी, मधुसूदन, बिनोद राय गुट मुख्य रूप से सक्रिय हैं। इसके अलावा भाजपा के पुराने नेताओं व कार्यकर्ता की एक गुट हैं जो संगठन सर्वोपरि के सिद्धांतों को अमल करती हैं। जबकि, सारथी, मधुसूदन व बिनोद गुट में आपसी रस्साकशी चल रही हैं। कुल मिलाकर ईचागढ़ भाजपा में बिखराव, टकराव और गुटबाजी चरम पर है। ईचागढ़ विधानसभा में भाजपाइयों की गुटबाजी से आला कमान भी परेशान हैं। कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने में भाजपा आला कमान अबतक असफल साबित है। बता दें कि ईचागढ़ से भाजपा के विधायक रहे साधुचरण महतो के निधन के बाद से ही पार्टी कई गुटों में बंट चुकी हैं। यहां पार्टी में विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए अनेकों दावेदार हैं, जिनके द्वारा समय समय पर शक्ति प्रदर्शन किया जाता है। पार्टी के अंदरखाने में आपसी प्रतिस्पर्धा इस हद तक पहुंच गई हैं कि आप आपस में मारपीट होने लगी हैं और केस दर्ज किए जाने लगा है। ईचागढ़ भाजपा में जो कुछ हो रहा है, इससे तय है कि आगामी लोकसभा व विधानसभा में संगठन के सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
ईचागढ़ भाजपा की गुटबाजी चलते एक कार्यकर्ता को जेल तक जाना पड़ गया। बताया जा रहा है कि इन दिनों बिनोद गुट खूब सक्रिय हैं, इसके कारण अंदरूनी रूप से अन्य गुटों से साथ बिनोद गुट का मनमुटाव तेज है। नतीजतन बुधवार शाम को बिनोद गुट व सारथी गुट के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों के बीच खूब लाठी, डंडे चले। यहां तक की बिनोद गुट के समर्थकों ने सारथी गुट के एक समर्थक पर रायफल तान दी।
बताया जा रहा है कि मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय जनता युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला मंत्री आकाश महतो (बिनोद गुट समर्थक) को चांडिल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु निवासी गुरुचरण महंती (सारथी गुट समर्थक) ने चांडिल थाना में भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य बिनोद राय, आकाश महतो, छोटू समेत अन्य के विरुद्ध मारपीट, छिनतई व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही चांडिल पुलिस सक्रिय हो गई और बुधवार की रात को ही आकाश महतो को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, गुरुवार को आकाश महतो की तबीयत बिगड़ने पर उसे चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया। पुलिस कस्टडी में आकाश महतो को एमजीएम ले जाया गया। हालांकि, सूत्रों की मानें तो जेल न जाना पड़े इसके लिए आकाश महतो ने नाटकीय ढंग से बेहोश होने का आड़ लिया है।
बताया जाता है कि चांडिल पुलिस ने बुधवार की शाम चांडिल थाना अंतर्गत बामुनडीह गांव के पास भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट हुआ था। मारपीट की घटना के बाद घायल गुरुचरण महंती ने आकाश महतो, विनोद राय और छोटू पर नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने, पर्स छिनने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। गुरुचरण महंती ने उनके ऊपर भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य बिनोद राय द्वारा मारपीट के बाद रायफल तानने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है, इस दौरान आकाश महतो को गिरफ्तार कर भेज दिया गया है। जबकि, बिनोद राय व छोटू अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Share this News...