टोक्यो पैरालिंपिक: हरविंदर सिंह में जीता कांस्य पदक, भारत की पदक तालिका 13 हुई

भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह में टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में में कांस्य पदक जीता है। रोमांच से भरे मुकाबले में हरविंदर ने पदक के प्लेऑफ में दक्षिण कोरिया के किम मिन सु को 6-5 से हराकर मौजूदा खेलों में भारत की पदक तालिका को 13 पर पहुंचा दिया। 1960 के बाद आज पहली बार पैरा तीरंदाजी में भारत को पदक मिला है।
किम ने जहां 8 पर निशाना लगाया तो वही हरविंदर सिंह ने 10 पर निशाना लगाया और मेडल अपने नाम किया। हालांकि दोनों खिलाड़ी 5 सेट के खेल के बाद 5-5 की बराबरी पर थे। इसके बाद शूटऑफ शुरू हुआ था।
टोक्यो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन करने वाले अंब निवासी निषाद कुमार का जोरदार स्वागत हुआ। मैहतपुर में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने निषाद को स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक में हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के साथ-साथ ऊना जिला का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंब उपमंडल के बदाऊं जैसे छोटे से गांव से निकलकर इतने बड़े मंच पर पदक जीता एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए निषाद की कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ-साथ उनके कोच को भी बधाई।

उन्होंने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक व ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। खेलो इंडिया अभियान मोदी सरकार ने शुरू किया है, जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाली स्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

Share this News...