गोविंदपुर में स्कूल बस के धक्के से बच्ची की मौत, दो  घायल,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क  जाम


Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास शनिवार को स्कूल बस की चपेट में आकर 7 साल की एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. बस एसडी पब्लिक स्कूल की है. मृत बच्ची की पहचान रूही कुमारी के रूप में हुई. वह गोविंदपुर की रहने वाली थी. घायलों में 11 वर्षीय रेहान और 21 वर्षीय रोशन शर्मा शामिल हैं. दोनों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अन्ना चौक के पास लोगों की भीड़ जुट गई. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. वे बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Share this News...