भूमि विवाद ने लिया ख़ूनी  मोड़, एक ही वंश के दो परिवार की लड़ाई ने लिया हिंसक रुप — एक बुजुर्ग महिला की  मौत, दोनो परिवार के कई सदस्य गम्भीर रुप से हुृए जख्मी

 

जगन्नाथपुर : लगभग तीन महिना पहले से चल रहे परिवारीक भूमि विवाद ने अखिकरकरख़ूनी संघर्ष का रुप गुरुवार को ले ही लिया।  संघर्ष इतनी भयावक रहा कि प्रथम पक्ष से एक लगभग 75 वर्षीय बुर्जूग महिला की हत्या को गई तथा दोनो पक्ष के दर्जन भर लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। बुर्जूग महिला की हत्या करने के बाद द्वितीय पक्ष के जख्मी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा प्रथम पक्ष के जख्मी लोगों को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया जा रहा है। देर संध्या तक सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने घटना स्थल से मृत्तक के शव को बरामद कर लिया है। इस खुनी संघर्ष भरी घटना से क्षेत्र में दहशत का महौल बन गया है।
पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुड़िरता गांव के मुरलापर नामक छोटा सा टोला की यह घटना है.

मिली जानकारी के अनुसार दोनो पक्ष एक ही खानदान के है और यह परिवारीक भूमि विवाद पिछले लगभग तीन महिना से 1.17 एक भूमि के बंटवारा को लेकर चल रहा है। प्रथम पक्ष से जख्मी हुए अमित जेराई, समीर जेराई, रोया जेराई, सुखलाल जेराई पिता स्व. बुधराम जेराई ने बताया कि गुरुवार को लगभग ढाई बजे उनकी लगभग 75 वर्षीय बुर्जूग मां सपानी कुई घर के आंगन में घरेलु कार्य में व्यस्त थी तभी उनके खानदान के ही रिस्तेदार द्वितीय वाले के कमल जेराई,ललित जेराई, परवीन जेराई व इन तीनों के पिता विक्रम जेराई (सभी जख्मी है) ने बुर्जूग महिला सपानी कुई को लाठी डंडा से कमर और सर पर हमला कर दिया। इस घटना में मौके पर ही बुर्जूग महिला की मौत हो गई। बुर्जूग महिला ने सिर्फ हमला करने वालों को इतना कहा था कि झगड़ा क्यों कर रहे हो शांति से बातचित किया जा सकता है इतने हमलावरों में से दो लोग को गुस्सा आ गया और मारपीट कर दी। साथ ही इस घटना में पक्ष के मुक्ता कुई पति अमित जेराई तथा मुनी जेराई पति रोया जेराई भी जख्मी हुई है। प्रथम पक्ष के जख्मी हुए लोगों ने यह भी बताया कि तीन माह पहले वे उक्त भूमि पर घर बनाने के लिए ईट गिराये थे तभी दुसरे पक्ष के लोगों ने मना कर दिया कि घर मत बनाओ। इसको लेकर गांव में मुंडा – डाकुवा की देखरेख में बैठक भी हुई ती और निर्णय हुआ था कि खानदान के तीन परिवार के बीच तीन हिस्सा में बटवारा होने के बाद ही कोई घर बनायेगा। इसके बाद प्रथम पक्ष वाले ने उक्त भूमि से ईट हटवा लिया था। इधर दुसरे पक्ष के जख्मी हुए कमल जेराई, ललित जेराई, परवीन जेराई, विक्रम जेराई ने बताया कि गुरुवार को वे लोग खेत में बने ईट को लेकर ट्रेक्टर से घर आये और ईट अनलोड कर जब वे लौट रहे थे तो

प्रथम पक्ष वाले रिस्तेदारों ने गाली गलौज व मारपीट कर दी फिर इतने में दोनो तरफ से लाठी डंडा, तेज हथियार दाऊली से हमला शुरु हो गया। द्वितीय पक्ष के एक सदस्य ने बताया सपानी कुई की मौत कैसे हुई हमे नही पता। वहीं प्रथम पक्ष वालों ने बताया कि हमारे मां सपानी कुई के उपर जब जानलेवा हमला हुआ
तो हमलोग उसे बचाने आये। इस दौरान द्वितीय पक्ष वालों ने हमारे आंखों में स्र्पे छिड़क दाऊली से हमारे उपर तबाड़तोड़ हमला कर दिया तो हमलोग ने भी उन पर हमला कर दिया। इस खुनी संघर्ष में रोया जेराई का हाथ का नस कट गया है। अमित जेराई का सर बुरी तरह से फट गया है। समित जेराई को हाथ कंधा में सर में मारा है। मुक्ता जेराई को चेहरा में चोट लगी है साथ ही द्वितीय पक्ष के सभी जख्मी का सर फट गया और हाथ, पैर, सीना आदि में चोट आयी है।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी टिंकु कुमार दास ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जा में कर थाने ले आयी है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करायी जायेगी। दोनो पक्ष के घायलों का प्राथमिक उपचारy सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया जा रहा है। यह मारपीट घरेलु आपसी विवाद के कारण हुई है। पुलिस दोनो पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की गम्भीरता से जांच कर आगे की कार्यीवाही की जायेगी।

Share this News...