दुमका का मौसम हुआ जानलेवा, भीषण गर्मी और लू से एक की मौत दूसरा इलाजरत

—————————————-
दुमका , आसमान से बरस रहे गोले और गर्म हवाओं के झोंकों से उपराजधानी वासी बेहाल हैं। मंगलवार को इस भीषण गर्मी और लू के कारण दो मजदूर बेहोश हो कर गिर गए जिससे कि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष के समीप मंगलवार को दो व्यक्ति मूर्छित हो कर गिर पड़े। सड़क पर गिरे दो व्यक्ति को देखते हुए इसकी सूचना नगर थाना को दी गई। सूचना पाते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने शिव कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया।
—————————————-
44 डिग्री पार हुई पारा
—————————————-
गौरतलब है कि दुमका का पारा कभी 43 तो कभी 44,45 जा रहा है ऐसे में लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है। लेकिन मजदूर वर्ग की मजबूरी और पापी पेट का सवाल सामने आता है। यही मजबूरी लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर देता है। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगा।

Share this News...