पोटका : पोटका प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण एक सप्ताह में दो लोगो की मौत लू लगने की वजह से हो चुकी है .बुधवार को लू लगने से भाजपा पोटका मंडल मंडल के महामंत्री सोहदा पंचायत के पाथरभांगा निवासी गुलशन सरदार के भाई गोपीनाथ सरदार (35 वर्ष )की मौत हो गई .मिली जानकारी अनुसार गोपीनाथ को दो दिन पूर्व ही लू लगा था मंगलवार रात में तबियत बिगड़ने से परिजन उसे इलाज हेतु जादूगोड़ा अस्पताल ले जा रहे थे जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई.गोपीनाथ के निधन से पूरे परिवार में मातम का माहौल है .गोपीनाथ अपने पीछे पत्नी समेत एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए .मंडल महामंत्री के भाई के निधन की सूचना के बाद पूर्व विधायक मेनका सरदार,भाजपा नेता मनोज सरदार,उपेंद्र नाथ सरदार,गणेश सरदार,मंडल अध्यक्ष सनत सी,पिंटू भंज समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंच पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.ज्ञात हो कि शनिवार को भी लू लगने की वजह से कोवाली थाना क्षेत्र के मटियाल निवासी मोहन सरदार की मौत हो गई थी .
