यह कैसा विकास ? पूछ रही है जनता, सड़क मरम्मत पूरी भी नहीं हुई और जर्जर होने लगा है रास्ता

चांडिल : नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर भाया सीमागुंडा से जामडीह गांव के एन एच 32 तक करीब नौ किलोमीटर पक्की सड़क का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। रघुनाथपुर में करीब आठ सौ मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य एक महीना पहले किया गया। एक महीना में ही सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता दिखने लगा है। सड़क पर बालू दिखने लगा है और वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है। सड़क मरम्मती कार्य चन्देल कंस्ट्रक्शन जमशेदपुर द्वारा किया जा रहा है। यह कैसा विकास ? पूछ रही है जनता, सड़क मरम्मती पूरा भी नहीं हुआ और जर्जर होने लगा है रास्ता।

यह सड़क नीमडीह प्रखंड के करीब दो दर्जन गांवों के लिए काफी महत्वपूर्ण रास्ता है। प्रखंड मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उच्च विद्यालय, कॉलेज, राष्ट्रीय राजमार्ग 32 तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है। इसके साथ ही कुकड़ू प्रखंड के निवासियों के लिए भी यह अति महत्वपूर्ण सड़क है। दोनों प्रखंड क्षेत्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में चिकित्सा के लिए दिन रात मरीजों का आवागमन होता है। ऐसा महत्वपूर्ण सड़क की जीर्णोद्धार में लापरवाही बरतना और भी कोई प्रश्नचिह्न बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क जीर्णोद्धार कार्य का उच्चस्तरीय जांच होने से भ्रष्टाचार की पोल खुल जायेगी।

Share this News...