राज्यपाल के आगमन से पहले रांची-टाटा मार्ग पर लंबा जाम, प्रशासन की तैयारियों पर सवाल

देखिये क्या है हाल

आज महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार का आज जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सड़क मार्ग से रांची से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11 बजे जमशेदपुर पहुंचेंगे, जहां उन्हें शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित चार अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेना है।
इधर, राज्यपाल के आगमन से पहले ही रांची-टाटा (चांडिल-टाटा) मार्ग पर chandil फाटा टोल प्लाजा (गिरधारी होटल )के समीप लंबा जाम लग गया है। टोल प्लाजा के आगे वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और यातायात लगभग रेंगता हुआ चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीवीआईपी दौरे के बावजूद मौके पर यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस या प्रशासन की कोई विशेष व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्यपाल के काफिले के पहुंचने से पहले प्रशासन इस जाम को कैसे हटाएगा और यातायात को सामान्य बनाने के लिए क्या कदम उठाएगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से इस मार्ग पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश ने सड़क की हालत और भी खराब कर दी है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
रांची-टाटा मार्ग को झारखंड की लाइफलाइन माना जाता है, क्योंकि यह राज्य की राजधानी को औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर से जोड़ता है। इसके बावजूद वर्षों से इस सड़क की बदहाली और रखरखाव की उपेक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। बरसात के मौसम में इसकी स्थिति और भी दयनीय हो जाती है, जिसका खामियाजा आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन और वीवीआईपी आवागमन को भी भुगतना पड़ता है।
क्या है कार्यक्रम
माइकल जॉन बिस्टुपुर में पूर्वाह्न 11 बजे उनका पहला कार्यक्रम है. उसके बाद पौखारी में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे. फिर बारा द्वारी में एक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. ढाई बजे मेरिन ड्राइव में ब्रह्मा कुमारी के कार्यक्रम में रथ रवाना करेंगे.

Share this News...