त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा को फिर बहुमत

मेघालय में एनपीपी आगे;
नई दिल्ली
त्रिपुरा और नगालैंड में विधान सभा चुनाव में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं।
मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। एनपीपी के खाते में अभी 25 सीटें आ रही हैं। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान था। मेघालय में हंग असेबंली के आसार थे। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके कहा- मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए मदद मांगी है।

त्रिपुरा में 86.10त्न मतदान, यह पिछले चुनाव से 4त्न कम
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10त्न मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 4त्न कम रहा। 2018 में त्रिपुरा में 59 सीटों पर 90त्न मतदान हुआ था। बीजेपी 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसके साथ ही भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ को ध्वस्त कर दिया था। पिछले चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने बिप्लब देव को ष्टरू बनाया था, लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। पार्टी ने साहा ??????के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।
2023 के चुनाव में भाजपा ने सभी 60, लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन ने (क्रमश: 47 और 13 सीटों) पर चुनाव लड़ा। टिपरा मोथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव ल?ा। इस तरह राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला की उम्मीद है। 2018 के चुनाव में भाजपा को 35, सीपीआईएम को 16 और आईपीएफटी को 7 सीटें मिली थीं। भाजपा ने सरकार बनाई थी।

2. मेघालय में एनपीपी सबसे ज्यादा सीटों पर आगे

मेघालय:
मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। 85.27त्न वोटिंग हुई। सोहियोंग सीट परयूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था। 2018 में
67त्न वोटिंग हुई थी। मेघालय में 2018 में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं।बीजेपी को यहां महज 2 सीटें ही मिल सकी थीं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 19 सीटें मिली थीं। इसने पीडीएफ और एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इन्होंने मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) बनाया। एनपीपी के कॉनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं।
नगालैंड में भी भाजपा को बहुमत
नगालैंड में 85.90त्न वोटिंग
नगालैंड के 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90त्न वोटिंग हुई। यह पिछले साल से 10त्न ज्यादा है। 2018 में यहां 75त्न वोटिंग हुई थी। यहां 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। नगालैंड में अभी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। नेफ्यू रियो ष्टरू हैं।
एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आई थी। एनडीपीपी ने तब 18 और भाजपा ने 12 सीटें जीती थीं। दोनों दलों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था। सरकार में एनडीपीपी, भाजपा हृक्कक्क और छ्वष्ठ शामिल हैं।

Share this News...