जानिए कौन हैं विनोद कुमार सिंह? 24 घंटे में हुआ दो बार तबादला

चांडिल । सरायकेला खरसवां जिले के एक पुलिस अधिकारी को पहले ओपी प्रभारी से हटाया जाता है और फिर 24 घंटे बाद पुनः पदस्थापित की गई हैं। पहले उन्हें पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया था और फिर अब परिवहन शाखा प्रभारी के रूप में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म है। सरायकेला खरसवां के पुलिस अधीक्षक ने कपाली ओपी प्रभारी पु० अ० नि० विनोद कुमार सिंह को गत 18 अक्टूबर को पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश जारी किया था। विनोद कुमार सिंह समेत सात अधिकारियों को तबादला का निर्देश जारी किया गया था। तबादला निर्देश में विनोद कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद महतो, राम अनूप महतो, आलोक कुमार दुबे, अली अकबर खान, अमित कुमार गुप्ता, सतीश कुमार शामिल हैं। जबकि, 18 अक्टूबर के निर्देश जारी होने के 24 घंटे बाद, यानी 19 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक ने पुनः निर्देश जारी करते हुए विनोद कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से जिले के परिवहन शाखा के प्रभारी के रूप में पदस्थापित निर्देश जारी की गई हैं। इस प्रकार विनोद कुमार सिंह का 24 घंटे के भीतर दो बार तबादला हो गया।

Share this News...