बिहार में भाजपा 17, जदयू 16, चिराग 5 सीटों पर लड़ेंगे

एक-एक सीट उपेन्द्र कुशवाहा और जीतनराम माझी को, पारस खाली हाथ
पटना,18 मार्च : बिहार एनडीए में सीट बंटवारे का डील फाइनल हो गया। गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई। बिहार एनडीए में कुल पांच दल शामिल हैं। इसमें तय किया गया कि बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग की पार्टी 5, उपेंद्र कुशवाहा 1 और जीतन राम मांझी को एक सीट मिली है। दिल्ली में सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर अंतिम दौर की बातचीत हुई। एनडीए की बैठक में जेडीयू की तरफ से उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी, चिराग पासवान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मौजूद रहे।
बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला
बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ है, उसके मुताबिक, बीजेपी बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के हिस्से में 5 सीटें आई हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक सीट और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को भी एक सीट मिली है। पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को नुकसान उठाना पड़ा है। हृरुछ्वक्क को लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली है।
बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम।
जेडीयू
वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से चुनाव लड़ेगी।
एलजेपी (चिराग पासवान)
वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगडिय़ा और जमुई
हम (जीतन राम मांझी)
गया
आरलोमो (उपेंद्र कुशवाहा)
काराकाट

Share this News...