बिहार में अश्लील गाना गाने वालों पर कार्रवाई, अहमद रजा गिरफ्तार;गायिका शिल्पी पर अश्लील गीत गाया था, एसपी बोले- अब नहीं बख्शेंगे

बक्सर
बक्सर जिले के सिमरी से भोजपुरी सिंगर अहमद रजा को बुधवार को जेल भेज दिया गया। अहमद रजा ने भोजपुरी गायिका शिल्पी पर अश्लील गीत गाया था। पुलिस ने रजा को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। बक्सर स्क्क मनीष कुमार ने कहा कि अश्लील गीत गाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
सिंगर अहमद रजा के खिलाफ 20 फरवरी को पुलिस ने खुद एक्शन लेते हुए सिमरी थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज की थी। इसके बाद सिमरी थाने के थानाध्यक्ष सुनील कुमार निरिझर के नेतृत्व में टीम गठित कर ये गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार भोजपुरी गायक अहमद रजा सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का रहने वाला है। बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने भोजपुरी गानों को लेकर 17 फरवरी को एडवायजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि अश्लील भोजपुरी गाना गाने वाले सिंगर्स पर अब कार्रवाई होगी। पत्र जारी होने के बाद पूरे बिहार में यह पहली कार्रवाई है।
बता दें कि हाल ही में बक्सर डीएम अमन समीर ने भी होली में अश्लील गीत गाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि अश्लील गीत गाने वालों को जेल भेजा जाएगा। इसके बाद भी अहमद रजा ने शिल्पी राज पर अश्लील गीत गाया गया।
इस गीत के वायरल होने के बाद दो समुदायों में टकराव की स्थिति भी पैदा हो गई थी। हालांकि पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, अहमद रजा के समर्थकों का कहना हैं कि बाकी कलाकारों पर भी प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए।
बक्सर जिले के गायक रोहित प्रधान का कहना है कि ये प्रशासन की अच्छी पहल है। उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल का बिना नाम लिए कहा कि लोग ऑडियंस को भगवान कहते हैं। और अपने भगवान को कोई गाली सुनाता है। हम भी 15 साल से गाना गा रहे हैं, लेकिन बिना अश्लीलता के। लोग हमें भी काफी पसंद करते हैं।
स्टेज से उताकर पुलिस के हवाले करने की जरूरत

भोजपुरी गानों में अश्लीलता विरोधी अभियान चला रहे नंद कुमार तिवारी ने कहा कि अश्लील गीत गाने वाले गायक, गीतकार और निर्माता के घर के चूल्हे अब ठंडे पड़ गए हैं।आज अगर सरकार का फैसला आया है, तो निश्चित रूप से यह भोजपुरी समाज के लोगों के जागने के कारण हुआ है।
अब लोगों को जो समाज में गंदा गीत गाते हैं या अहिरान, बबुआन और पंडितान जैसी भाषा का प्रयोग करते हैं उन्हें कान पकडक़र स्टेज से उतारने और फिर पुलिस के हवाले करने की जरूरत है।

17 फरवरी को जारी हुई थी एडवायजरी
बताते चलें कि 17 फरवरी को बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने एक एडवाइजरी जारी की थी। वो भी जाति सूचक, डबल मिनिंग वाले और अश्लील गानों को लेकर। बिहार के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी को एडवाइजरी के जरिए अलर्ट किया गया है। क्योंकि, जाति सूचक, डबल मिनिंग और अश्लील गानों की वजह से सामाजिक सौहार्द के बिगड़ सकता है। शांति भंग हो सकती है।

Share this News...