हिंदू लड़की का बीच सड़क पर जबरन उतरवा दिया बुर्का,बोले- कौम को बदनाम करती हो

भोपाल
भोपाल में शनिवार को एक लड़की का बीच सड़क पर जबरन बुर्का उतरवा दिया। वह एक लड़के के साथ एक्टिवा पर जा रही थी। इस्लाम नगर के पास लोगों ने दोनों को रोक लिया। भीड़ ने उन पर कौम को बदनाम करने के आरोप लगाया। एक शख्स ने वीडियो बनाते हुए लड़की से जबरन उसका बुर्का उतरवा दिया। हालांकि लड़का-लड़की किसी ने भी पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की। वीडियो सामने आने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ईंटखेड़ी थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि यह घटना इस्लाम नगर की है। यहां एक्टिवा सवार एक युवक शनिवार दोपहर करीब 11 से 1 बजे के बीच एक लड़की के साथ पहुंचा था। एक्टिवा पर फूलों की माला चढ़ी हुई थी, जबकि उसके साथ एक लड़की बुर्का पहने हुए थी। यह देख कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद यहां भीड़ जमा हो गई।
भीड़ ने वीडियो बनाते हुए लड़की से बुर्का उतारने की जिद करने लगे। लड़का-लड़की दोनों उनके सामने गिड़गिड़ाते रहे, बावजूद इसके लोगों ने उन्हें नहीं छोड़ा। मजबूरी में लड़के के कहने पर लड़की ने बुर्का उतारकर लोगों को दे दिया।
एसआई सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि लड़का और लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। वीडियो के आधार पर शोएब और अब्दुल माजिद नाम के युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
भोपाल जिला मुख्यालय के पास पर्यटक स्थल इस्लामनगर है जिसे अब जगदीशपुर के नाम से भी पहचाना जाता है। शनिवार को एक प्रेमी युगल घूमने गया था। ये लोग स्कूटी पर इस्लामनगर गए थे और उनकी गाड़ी पर दशहरा पर वाहन पूजा के लिए पहनाया गया, हार भी लटका था। युवक हाथ में कलवा पहने था। यह इस्लामनगर में कुछ लोगों ने रोक लिया जो अपने आपको मुस्लिम समुदाय का बताकर कौम की बदनामी की बात कहते हुए युवती के बुर्का पहनने पर आपत्ति कर रहे थे।

जबरदस्ती उतरवाया बुर्का
वायरल वीडियो में प्रेमी युगल को रोककर कुछ लोगों द्वारा धमकाये जाने की आवाज सुनाई दे रही है। आवाजों में युवक को कहा जा रहा है कि वह युवती से बुर्का उतरवाए। आप लोग इस तरह बुर्के पहनकर आते हैं और हमारी कौम को बदनाम करते हैं। आवाजों में लोग युवक व युवती को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। वहीं, प्रेमी युगल उनसे विनती करते दिख रहा है। बुर्का लेने के बाद वायरल वीडियो में धमकाने वाले लोगों द्वारा युवती की पहचान को उजागर करने के लिए नकाब को भी हटाने पर दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं।

Share this News...