छह माह बाद बाबूलाल मरांडी ने बनाई प्रदेश भाजपा की कमेटी, पुराने चेहरों पर ही जताया भरोसा जमशेदपुर के नंदजी प्रसाद बने प्रदेश मंत्री

रांची भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की नयी सूची जारी कर दी है. इसमें 11 प्रदेश उपाध्यक्ष हैं जबकि चार प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं. 10 प्रदेश मंत्री, दो कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश कार्यालय मंत्री, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, दो प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, दो प्रदेश आईटी संयोजक, एक प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सहित 9 प्रदेश प्रवक्ताओं के नाम फाइनल हुए हैं. हालांकि कुछ नामों को छोड़ ज्यादातर पुराने नाम ही हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष की लिस्ट में पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा, भानु प्रताप शाही, लुईस मरांडी के अलावा राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, बडकुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह, आरती कुजूर शामिल हैं. इसके अलावा सांसद आदित्य साहू के अलावे प्रदीप वर्मा और मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्री के तौर पर रखा गया है. कर्मवीर सिंह भी प्रदेश महामंत्री (संगठन) के तौर पर रहेंगे.
अरुण उरांव भी प्रवक्ता

नयी सूची में गणेश मिश्रा, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिउ, मनोज वाजपेयी सहित 10 प्रदेश मंत्री हैं. हजारीबाग के मनीष जायसवाल और रांची के दीपक बंका प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं. हेमंत दास प्रदेश कार्यालय मंत्री हैं. शिवपूजन पाठक पूर्व की तरह प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं. योगेन्द्र प्रताप सिंह और अशोक बडाईक प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हैं. प्रतुल शाहदेव, कुणाल षाडंगी, अविनेश कुमार, अमित मंडल (गोड्डा), विनय सिंह, रमाकांत महतो, जेबी तुबिद को प्रदेश प्रवक्ता की सूची में रखा गया है. इसमें पूर्व पुलिस अधिकारी अरुण उरांव और योग शिक्षिका राफिया नाज को भी जगह दी गई है.

पूरी टीम
उपाध्यक्ष : नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुईस मरांडी, बडकुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह व आरती कुजूर.

महामंत्री : आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह.

संगठन महामंत्री : कर्मवीर सिंह.

प्रदेश मंत्री : गणेश मिश्र, मुनेश्वर साहू, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्रा, दिलीप वर्मा, मनोज वाजपेयी, सीमा पासवान.

कोषाध्यक्ष : दीपक बंका

सह कोषाध्यक्ष : मनीष जायसवाल.

कार्यालय प्रभारी : हेमंत दास.

मीडिया प्रभारी : शिवपूजन पाठक.

सह मीडिया प्रभारी : अशोक बड़ाईक, योंगेंद्र प्रताप सिंह.

सोशल मीडिया प्रभारी : राहुल अवस्थी

आइटी संयोजक : विवेक विकास, अमर झा.

प्रवक्ता : प्रतुल शाहदेव, रफिया नाज, कुणाल षाड़ंगी, रमाकांत महतो, अरुण उरांव, जेबी तुबिद, अमित मंडल, विनय सिंह, अविनेश कुमार

Share this News...