Adityapurएस टाइप निवासी डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती

आदित्यपुर,23 sept। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप निवासी डॉक्टर अमित कुमार ने अपने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना आज सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है। अमित जमीन कारोबारी स्व अरविंद सिंह के पुत्र हैं। आदित्यपुर में कई माह से अपने घर में रह रहे थे। गोली मारने की कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share this News...