अर्जुन मुंडा ने संभाला कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली
नई दिल्ली में आज जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि भवन स्थित मंत्रालय में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार संभाला।श्री मुंडा ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की।श्री मुंडा ने भारत के अन्नदाता किसान भाईयों के बीच काम करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इ सके पूर्व श्री मुंडा ने निवर्तमान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके आवास पर मुलाकात की।

Share this News...