पॉलीग्राफ के दौरान आफताब ने खोले कई राज, कहा फांसी भी मिली तो मलाल नहीं, जन्नत में मिलेंगी हूरें

पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान उसकी कट्टर मानसिकता सामने आई है
नई दिल्ली: ‘ श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कई चौंकाने वाले वयान दिये हैं। उसने कहा है कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में अगर फांसी भी हो जाए, तो इसका कोई मलाल नहीं है। जन्नत में जाने पर 72 हूरें मिलेंगी।’ ये चौंकाने वाला बयान। पूछताछ के दौरान आफताब ने और भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया। अब 1 दिसंबर को आफताब का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा अगर सबकुछ ठीक रहा तो 5 दिसंबर को उसका नार्को टेस्ट होगा। लेकिन पॉलीग्राफ के दौरान आफताब ने पुलिस के सामने कई राज खोल दिए। जानिए अब तक आफताब ने क्या-क्या कहा।

फांसी की सजा का भी मलाल नहीं
े एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब की कट्टर मानसिकता सामने आई है। आफताब ने पॉलीग्राफ के दौरान कहा कि श्रद्धा की हत्या करने के लिए उसे अगर फांसी की सजा भी हो जाती है, तो भी कोई मलाल नहीं है। जन्नत में जाने पर उसे 72 हूर मिलेंगी। इसके अलावा आफताब ने पुलिस के सामने कबूल किया कि श्रद्धा के अलावा उसके 20 से ज्यादा हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं।
हिंदू लड़कियों को चंगुल में फंसाता था आफताब
पूछताछ के दौरान आफताब ने ये भी बताया कि वो कैसे हिंदू लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता था। उसने कहा कि वो लड़कियों को फंसाने के लिए बंबल ऐप का इस्तेमाल करता था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को भी फ्लैट पर लेकर आया था। इतना ही नहीं उसने उस लडक़ी को श्रद्धा की अंगूठी भी गिफ्ट की थी। हत्या के बाद बेखौफ होकर आफताब कई लड़कियों के संपर्क में था।
पहले ही बना लिया था श्रद्धा की हत्या का प्लान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब ने कहा कि उसने मुंबई में ही श्रद्धा की हत्या का प्लान बना लिया था। उसने पहले ही ठान लिया था कि वो श्रद्धा की हत्या करके टुकड़े करेगा। उसको इस बात का जरा भी अफसोस नहीं है। वो पुलिस की हिरासत में लगातार गुमराह करने की कोशिश करता रहा। श्रद्धा की हत्या करने की शिकन उसके चेहरे पर बिल्कुल नहीं दिखी। पुलिस की पूछताछ के बाद वो चैन की नींद सोता था।

पुलिस को लगातार करता रहा गुमराह
इससे पहले आफताब लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। जब भी पुलिस उससे कोई सवाल पूछती वो अंग्रेजी में जवाब देता। लेकिन करीब हफ्तेभर पहले उसे साकेत कोर्ट में पेश किया गया था तब उसने अपना जुर्म कबूल किया था। अदालत के सामने आफताब ने कहा- ‘उसने जो भी किया वो गलती से किया। श्रद्धा ने उसे उकसाया। इसके बाद गुस्से में उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। जब उससे पूछा गया कि उसने लाश के टुकड़े कहां फेंके तो उसने जवाब दिया- ‘मैंने पुलिस सब बता दिया है कि कहां श्रद्धा की लाश के टुकड़े फेंके थे। अब इतना समय हो गया है कि मैं बहुत कुछ भूल गया हूं।

Share this News...