केशवजी छगनलाल ज्वेलर्स में कल से शुरू होगा तीन दिवसीय भव्य ब्राइडल ज्वेलरी फेस्टिवल ‘अवसर’

जमशेदपुर। झारखंड के भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड केशवजी छगनलाल के साकची स्थित शोरूम में कल से तीन दिवसीय भव्य ब्राइडल ज्वेलरी फेस्टिवल ‘अवसर’ शुरू हो रहा है। 7, 8 और 9 अगस्त तक चलने वाले इस खास आयोजन में होने वाली दुल्हनों और उनके परिवारों के लिए आभूषणों का नया और आकर्षक कलेक्शन पेश किया जाएगा।
‘अवसर’ सिर्फ एक ज्वेलरी एग्जीबिशन नहीं, बल्कि शादी की खरीदारी को खास बनाने वाला आयोजन है। यहां ग्राहक आराम से अलग-अलग डिजाइनों को देख सकेंगे और अपनी पसंद व जरूरत के अनुसार आभूषण चुन सकेंगे।
फेस्टिवल में सोने, हीरे, कुंदन और पोल्की के खूबसूरत आभूषणों का शानदार कलेक्शन मिलेगा। इसमें ब्राइडल हार, चोकर सेट, नेकलेस, कंगन, चूड़ियां, झुमके, मांगटीका, नथ, कमरबंद सहित शादी के हर समारोह के लिए कई सुंदर डिज़ाइन उपलब्ध होंगे। पारंपरिक और आधुनिक, दोनों तरह के डिजाइनों का बेहतरीन मेल इस कलेक्शन की खासियत है।
केशवजी छगनलाल अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, भरोसे और अच्छी ग्राहक सेवा के लिए लंबे समय से जाना जाता है। ‘अवसर’ के जरिए ब्रांड एक बार फिर ग्राहकों के लिए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का खास कलेक्शन लेकर आया है।
आयोजकों के अनुसार, इस फेस्टिवल में मेहंदी, हल्दी, संगीत, शादी और रिसेप्शन जैसे हर समारोह को ध्यान में रखकर आभूषण चुने गए हैं। ऐसे में शादी की तैयारियों में लगे परिवारों को एक ही जगह अपनी पसंद के कई विकल्प मिल जाएंगे।
तीन दिवसीय ‘अवसर’ ब्राइडल ज्वेलरी फेस्टिवल का आयोजन 7 से 9 अगस्त तक केशवजी छगनलाल,द कंचन, 51 ठाकुरबाड़ी रोड, आमबागान, साकची, जमशेदपुर में किया जाएगा। शहरवासी इस मौके पर पहुंचकर नए ब्राइडल कलेक्शन को देख सकते हैं।

Share this News...