जमशेदपुर 6 नवंबर रांची से जमशेदपुर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का कारकेड सडक़ पर अनियंत्रित एक दोपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में कारकेड का जैमर वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। बाकी और किसी को कोई क्षति नहीं हुई।श्री मुंडा और उनके सुरक्षा में तैनात पूरी टीम सुरक्षित जमशेदपुर लौट रही है। पता चला है कि दो पहिया वाहन को बचाने के लिये अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से सभी गाडिय़ों को ब्रेक लगाना पड़ा। उसी क्रम में जैमर वाहन सर्वाधिक चोटग्रस्त और क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना चौका में रांची टाटा रोड पर चावली बासा के पास हुई।
