कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं को 13 अक्टूबर 2026 को हिरासत में लिया था और 14 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) में पेश किया गया था. कोर्ट ने सीजेपी के दोनों प्रक्ताओं को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था. सौरव और आशुतोष ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जा चुके जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के घुसने और वहां विरोध-प्रदर्शन करने का प्रयास किया था.
सीजेपी की लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर सुनवाई में देरी हुई, क्योंकि एसईएम तय समय पर नहीं पहुंच सके. उन्होंने आरोप लगाया था कि चार जमानतदारों की गारंटी भी अस्पष्ट कारणों से खारिज कर दी गयी.
