अखिल भारतीय कोल अभियंता संगठन की जमशेदपुर इकाई एवं कोल इंडिया परिवार जमशेदपुर के सदस्यों के द्वारा आज नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, आदित्यपुर, जमशेदपुर के अधीनस्थ मदन मोहन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ l डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर , जमशेदपुर शबा आलम अंसारी, आई एफ एस के द्वारा पौधे प्रदान किये गये l हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से के के सिंह, प्रमुख हॉस्पिटल प्रबंधक एवं स्कूल प्रबंधन की तरफ से प्राचार्य अवधेश कुमार शर्मा एवं संयोजक श्रीमति गुरप्रीत भामरा के द्वारा समुचित सुविधाएं प्रदान की गई l वृक्षारोपण कार्यक्रम में कोल परिवार जमशेदपुर की तरफ से उत्तमजीत सिंह कलसी, श्रीमति सुखवंत कौर, श्रीमति रत्ना सिकदर, विश्व देव पाकराशी, श्रीमति अपर्णा पाकराशी, ज्ञान शंकर सिंह, आर पी सिंह, श्रीमति विभा सिंह, आर के सिन्हा एवं मनोज कुमार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l ज्ञात हुआ है कि कोल इंडिया परिवार इस वृक्षारोपण मुहिम को और तेजी से आगे बढ़ाएगा l