रांची 29 जुलाई
झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. एक अरसे से फरार नक्सली मिसिर बेसरा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.
एक करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ पांच अन्य नक्सलियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद में विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान मिसिर बेसरा को उसके पांच साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया. नक्सली मिसिर बेसरा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था.
मिसिर बेसरा पर झारखंड सहित कई राज्यों में नक्सली गतिविधियों, सुरक्षाबलों पर हमलों और अन्य गंभीर मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं. उसकी गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी.
फिलहाल गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर संगठन के नेटवर्क और अन्य गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही.
