पश्चिमी सिंहभूम,वज्रपात से दो की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

जगन्नाथपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्षेत्र के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत करंजिया पंचायत के डेबरासाई गांव मेँ शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से दो लोग की मौत हो गई। घटना की जानककारी जगन्नाथपुर पुलिस को शनिवार देर संध्या को हुई। मिली जानकारी के अनुसार डेबरासाई निवासी दशनावती हेम्र्बम और शुक्रमनी हेम्र्बम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली दोनो पर गिरी और दोनो गम्भीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामिणों ने दोनो घायल को उड़िसा के चम्पुआ अनुमंडल अस्पाताल उपचार के लिए भेजवाया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने दोनो घायल को मृत घोषित कर दिया। इधर मिली जानकारी के बाद करंजिया गांव के डेबरासाई में दोनो घायल के मृत होने के खबर के बाद शोक की लहर गांव में दौड़ गई है। वहीं सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस उड़िसा के चम्पुआ अस्पाताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी टिन्कु कुमार दास ने बताया कि दोनो मृतक का पोस्टमार्टम रविवार को सदर हॉस्पीटल चाईबासा में कराया जायेगा। इधर मिली जानकारी के अनुसार आये दिन मानव जीवन और पशु जीवन की मौत वज्रपात के कारण हो रही है। अभी हाल ही में मालुका के बोटासाई में एक मासुृम बच्चे की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई थी वहीं बीते दिन सानन्दा गांव के बुकासाई स्थित सेरेंगगुटू में निमार्णधीन आयुर्वैदिक कॉलेज भवन में वज्रपात की चपेट में आने से 8 गाय और एक बकरी की मोत हो गई है जिसका पोस्टमार्टम घटनां स्थल पर पशु चिकित्सक द्वारा किया गया। इधर पुलिस ने बताया कि दोनो मृत्तक का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पाताल चम्पुआ में कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

Share this News...