जमशेदपुर 2 जुलाई संवाददाता: नये एसएसपी के पदभार संभालते ही टेल्को तार कंपनी रोड में बीती रात अपराधियों ने बिरसानगर निवासी असीम बनर्जी पर चापड़ से हमला कर जख्मी कर दिया। जिसके हाथ में गहरी चोट लगी है उसका टीएमएच चल रहा है। बताया जाता है कि वह मानगो से अपने घर बिरसानगर मोटरसाइकिल से लौट रहा था.इस बीच रात 12:00 बजे बाइक सवार अपराधी ने रोक कर उसपर जानलेवा हमला किया हमले के बाद वह जख्मी होकर गिर पड़ा.उसने अपने को बचाने का काफी प्रयास भी किया था परंतु हमलावर हथियार से लैस थे जिसके कारण वह अपने आप को बचा नहीं पाया. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. घायल को टाटा मोटर्स अस्पताल ले गई वहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटी वी की फुटेज को खंगाल जा रहा है।
