डुमरिया 18 जून संवाददाता रोजो पर्व के बाद डुमरिया प्रखंड के गांव कुमडाशोल में मेला का आयोजन सालों से होता आ रहा है । इस मेले में बुधवार को एक व्यक्ति एक एल्यूमीनियम हांडी में प्रतिबंधित मांस लाकर बेच रहा था .मेला घूमने आए संजय सरदार गौतम सरदार तथा संजय सरदार की नजर पड़ी तो तीनों को गाली गलौज कर भगा दिया गया ।साथ ही धमकी भी दी गई इस बारे में मुंह खोला तो अच्छा नहीं होगा ।
यह मामला जंगल में लगी आग की फैला और मामला गरमा गया ।मेले में प्रतिबंधित मांस बेचने की लिखित शिकायत डुमरिया थाना में की गई । परन्तु प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मामला तूल पकडऩे लगा ।इसके बाद गैर आदिवासी भी जुटे ।
अष्ट कोशी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के मैदान में रैयतदार ने खंभा लगा दिया । मामला बिगडऩे के बाद फुटबॉल प्रतियोगिता बंद हो गई । मामला विस्फोटक न बने और प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया । मुसाबनी डी एस पी सरोज राजवाड, अंचलाधिकारी पवन कुमार, बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू ,डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा गुड़ाबांधा थाना प्रभारी भी दल-बल के साथ कुमडाशोल फुटबॉल मैदान पहुंचे ।
प्रशासन मेला आयोजन कमिटी रैययदार एवं ग्रामीणो के बीच वार्र्ता में यह सहमति बनी कि मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता 20 और 21 जून तक चलेगी ।रैयतदार ने इसकी सहमति लिखित रूप से दी है । 22 जून को फिर रैयतदार कार्तिक साहू अपनी रैयत जमीन पर फिर से खंभा लगाएंगे । इसके बाद लगभग तीन बजे प्रशासन की देखरेख में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु हुई ।
