भालू ने हमला कर एक ग्रामीण को किया घायल

मझगांव 30 मई। रिपोर्टर
मझगांव थाना क्षेत्र में दो भालूओं ने शौचालय गए एक ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया । घायल सादोमसाई गांव निवासी डुकाडुका पुरती उम्र करीब 30 वर्ष है। वह गांव के कंगिरा नदी शनिवार अहले सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए गया हुआ था। उसी क्रम में अचानक दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया । भालुओं के हमले के बाद उसने हल्ला करना शुरू किया। हल्ला सुन अगल बगल शौचा के लिए बैठे ग्रामीणों ने भालुओं को भगाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सहिया बासुमति पिगुंवा की सक्रियता पर टोटो के द्वारा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र मझगांव लाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर सनातन चातार ने सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया ।

Share this News...