PM मोदी और मेलोनी की बॉन्डिंग के वो 5 मोमेंट्स, सोशल मीडिया पर हुए सुपरहिट

  • ,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बॉन्डिंग अक्सर सुर्खियों में रहती है. अब एक फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रोम पहुंचे थे. यहां उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. इसी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम मोदी जॉर्जिया मेलोनी को एक खास गिफ्त देते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ‘Melody’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया है.

क्यों सुर्खियों में है वीडियो?

दरअसल, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती खूब फेमस है और सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती के लिए ‘मेलोडी’ टर्म फेमस है. यही वजह है कि दोनों पीएम का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दोनों दिग्गज नेताओं से जुड़ी कई ऐसी पोस्ट सुर्खियों में रह चुकी हैं. आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ तस्वीरों और वीडियोज पर-

1. पीएम मोदी ने पीएम जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट किया टॉफी का पैकेट

Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA

— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026

पीएम मोदी हाल ही में रोम पहुंचे जहां उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पार्ले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया. इसका वीडियो खुद मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है. वीडियो में पीएम मोदी और मेलोनी दोनों ने लोकप्रिय भारतीय चॉकलेट से भरा एक पैकेट पकड़ा हुआ है. क्लिप में इटली की प्रधानमंत्री कहती हैं, ”प्रधानमंत्री मोदी तोहफे में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लाए.” इसपर पीएम मोदी कहते हैं, “मेलोडी”.

2. ‘वेलकम टू रोम, माई फ्रेंड’

Welcome to Rome, my friend! 🇮🇹🇮🇳 pic.twitter.com/mUjFL4HIqY

— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 19, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 19 मई को इटली पहुंचे, जहां पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मेलोनी ने ऐतिहासिक कोलोसियम से पीएम मोदी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और उन्हें “मेरा दोस्त” कहकर संबोधित किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘वेलकम टू रोम, माई फ्रेंड’.

3. ‘हाय फ्रेंड्स फ्रॉम #Melodi’

Hi friends, from #Melodi pic.twitter.com/OslCnWlB86

— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 15, 2024

जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक सेल्फी और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. वीडियो में दोनों कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें मेलोनी कहती हैं, ‘हैलो फ्रॉम मेलोडी टीम’. वहीं, उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हाय फ्रेंड्स फ्रॉम #Melodi’. ये पोस्ट फॉलोअर्स को बहुत पसंद आया था.

4. जी7 समिट का हैंडशेक मोमेंट

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में आयोजित 51वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी. इस दौरान भी दोनों नेताओं की ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी.

5. पीएम मोदी के लिए मेलोनी की बर्थडे पोस्ट

Buon 75° compleanno al Primo Ministro indiano @narendramodi.
La sua forza, la sua determinazione e la sua capacità di guidare milioni di persone sono fonte di ispirazione.
Con amicizia e stima gli auguro salute ed energia per continuare a guidare l’India verso un futuro luminoso… pic.twitter.com/OqXr1GFlc0

— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2025

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर X पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं थी. पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की प्रगति के लेकर उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की. मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के साथ सेल्फी फोटो डालते हुए इतालवी भाषा में लिखा, ‘भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनकी ताकत, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है. मैं दोस्ती और सम्मान के साथ भारत को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं.’. ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब सुपरहिट रहा था.

Share this News...