बारात से लौट रही पिकअप वैन पलटी, दो की मौत, पांच गंभीर 

 

मनोहरपुर संवाददाता: मनोहरपुर प्रखंड के उंधन मोड़ पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या JH06C-7345 बरंगा से समीज बारात लेकर गई थी और वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उंधन मोड़ के पास चालक को नींद आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और मुख्य सड़क से सीधे खेत में जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने गोपीपुर निवासी दशरथ सरदार (25) एवं रोहन गोप (13) को मृत घोषित कर दिया। वहीं बरंगा निवासी सौरभ लोहार (16) , गोपीपुर निवासी सूरज महतो (22) , शिशुपाल गोप (26), राहुल गोप (20) एवं सुरेश गोप (48) की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Share this News...