पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के टाटा चाईबासा मुख्य मार्ग एन एच 220 पर हाता तिरिंग के बीच पुलिया पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार गांधी कॉलेज सिजुलता के तीन छात्र घायल हो गए जिनमे से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है .घटना रविवार दिन लगभग 11 बजे की है गांधी कॉलेज सिजुलता के तीन छात्र बोकारो के अलताब चांडिल के मनोज गोप एवं चक्रधरपुर के अभिजीत प्रधान जो कॉलेज में ही रहकर आवासीय पढ़ाई करते है छुट्टी का दिन होने के कारण होंडा साइन मोटरसाइकिल लेकर हाता मार्केटिंग के लिए आ रहे थे इसी दौरान तिरिंग पुल जिसका पहुच पथ काफी खराब है इन्होंने बाइक को ब्रेक लगाई तो अनियंत्रित ट्रक ओ डी 34 डी/ 2043 ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिसमे मोटरसाइकिल ट्रक के अंदर समा गई .घटना में तीनों छात्र घायल हो गए स्थानीय और कॉलेज प्रबंधन के लोगो द्वारा घायलों को इलाज हेतु टीएमएच जमशेदपुर भेज दिया गया है. सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी संन्नी टोप्पो सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे एवं दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है .इधर तिरिंग पुल के पहुंच पथ को वर्षो से अधूरा छोड़े जाने से हो रही घटनाओं पर स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अविलंब इसके निर्माण की मांग की है .
