** अनियंत्रित कार ने एक टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल को रौंदा,
पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी रेलवे क्रॉसिंग में अनियंत्रित किया कार ने एक पैसेंजर से भरा टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर खुद भी पलट गई घटना में कुल 11 लोग घायल हो गए जिनमे से पांच की स्थिति अत्यंत गंभीर है और एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है
पोटका पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु पोटका सीएचसी एवं जमशेदपुर भेज दिया है.
घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12: 30 की है मिली जानकारी अनुसार बंगाल के झाड़ग्राम से उड़ीसा जा रही किया कार डब्लू बी 02 ऐ एस/ 4786 रेलवे क्रॉसिंग में बने बम्फर से कार उछल अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही टाटा मैजिक जे एच 05 ए टी / 2592 एवं मोटरसाइकिल स्प्लेंडर जे एच 05 बी जेड/ 9399 और एक टी वी एस मोपेड जे एच 05 ओ के / 0374 को जोरदार टक्कर मार खुद पलट गई .टक्कर से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि घटना में सभी वाहनों के कुल 11 लोग घायल हो गए है जिनमे से पांच की स्थिति अत्यंत गंभीर है
सूचना मिलते ही पोटका थानां के सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे एवं सभी घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल भेज दिया है .
