टाटा स्टील जमशेदपुर के चीफ सेफ्टी बने रवि शंकर मिश्रा

टाटा स्टील में सुरक्षा विभाग में बड़े संगठनात्मक बदलाव, तीन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय
जमशेदपुर। टाटा स्टील ने अपने सुरक्षा विभाग को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15 अप्रैल 2026 से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की है। यह कदम नेतृत्व को मजबूत करने, परिचालन उत्कृष्टता बढ़ाने व दीर्घकालिक सुरक्षा दृष्टिकोण को प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है।
टाटा स्टील प्रबंधन ने विलास गायकवाड़ को उनके समकक्ष स्तर पर ओडिशा का चीफ सेफ्टी बनाया है। इस नई भूमिका में वे टीएसएम, टीएसके और एनआईएनएल में सुरक्षा प्रशासन और संचालन की निगरानी करेंगे। वे मेरामंडली से कार्य करते हुए मुख्य सुरक्षा अधिकारी को रिपोर्ट करते रहेंगे।
वहीं चीफ सेफ्टी रवि शंकर मिश्रा को (टीएसके, संचालन) से पुनः नामित कर चीफ सेफ्टी टीएसजे व डाउनस्ट्रीम बनाया गया है। वे जमशेदपुर संचालन, लॉन्ग प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग, टाटा स्टील गम्हरिया तथा लुधियाना, खोपोली और साहिबाबाद स्थित डाउनस्ट्रीम इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे जमशेदपुर से कार्य करते हुए मुख्य सुरक्षा अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।
इसके अलावा, एलपी टिनप्लेट एंड मेटालिक्स डिवीजन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री अगम कुमार का तबादला कच्चे माल विभाग के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में किया गया है। वे लौह अयस्क खदानों, स्पंज आयरन संयंत्र, झरिया और पश्चिम बोकारो के कोयला खनन संचालन के साथ-साथ फेरो अलॉयज एवं मिनरल्स व्यवसाय की सुरक्षा देखेंगे। वे भी जमशेदपुर से कार्य करते हुए मुख्य सुरक्षा अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।
कंपनी प्रबंधन ने इन सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि इनके नेतृत्व में सुरक्षा मानकों को और मजबूती मिलेगी।

Share this News...