जमशेदपुर। शनिवार को राम नवमी झंडा विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। दोपहर बाद करीब चार बजे से विभिन्न अखाड़ा समितियों ने क्रमवार जुलूस निकालना शुरू किया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया।
जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग बड़ी संख्या में झंडा विसर्जन जुलूस देखने के लिए सड़कों पर मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।
जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

सोनारी क्षेत्र में वीर बजरंग अखाड़ा के जुलूस ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना। यहां युवा और युवतियों ने पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।
कुल मिलाकर, पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ झंडा विसर्जन जुलूस संपन्न होता दिख रहा है।
