असम चुनाव में  झामुमो ने  21 सीटों पर पार्टी ने उतारे प्रत्याशी , अकेले मैदान में उतरा


रांची :असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 21 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. पहले झामुमो कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण अब पार्टी ने अकेले चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. यह सूची पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय द्वारा जारी की गई.

 

घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है

  1. मजबाट – प्रीति रेखा बरला
  2. बिश्वनाथ – तेहारू गौर
  3. खुमटाई – अमित नाग
  4. चबुआ – भुबन मुरारी
  5. गोसाईगांव – फेड्रिक्सन हासदा
  6. सोनारी – बलदेव तेली
  7. दुलियाजान – पीटर मिंज
  8. रोंगानाडी – पाबन साउतल
  9. डिगबोई – भरत नायक
  10. भेरगांव – प्रभात दास पनिका
  11. टिंगखोंग – महाबीर बास्के
  12. बरचल्ला – अब्दुल माजन
  13. रांगापारा – मैथ्यू टोपनो
  14. मार्गेरिटा – जरनल मिंज
  15. नाहरकटिया – संजय बाघ
  16. माकुम – मुना कर्मकार
  17. डूमडूमा – रत्नाकर ताती
  18. सरुपथार – साहिल मुंडा
  19. तीताबोर – सोनिया
  20. बोकाजन – प्रतापचिंग रंगफार
  21. खोवांग – प्रभाकर दास

गुवाहाटी में मौजूद झामुमो के केंद्रीय महासचिव (संगठन) विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो इस बार पूरी गंभीरता से असम विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहा है. वहीं, रांची में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता ने असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात नहीं बनने पर कहा कि पार्टी के लिए मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है.

झामुमो का यह फैसला असम की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है, क्योंकि पार्टी अब बिना किसी गठबंधन के सीधे चुनावी मुकाबले में उतरने जा रही है.

Share this News...