12 महीने का साल, तो 13 बार रिचार्ज क्यों? राघव चड्ढा ने संसद में Mobile Plans को बताया Scam!

Data Plans के नाम पर लूटे जा रहे यूजर्स?

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान को लेकर बड़ा सवाल उठाया है, जिसके बाद रिचार्ज प्लान्स को लेकर देश में विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि देश में 125 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं. इनमें से 90 फीसदी प्रीपेड मोबाइल यूजर्स हैं. मैं प्री-पेड मोबाइल यूजर्स की ओर से दो बड़ी समस्याएं उठाना चाहता हूं. इसमें पहली समस्या है कि रिचार्ज खत्म होने पर आउटगोइंग कॉल्स के साथ

इनकमिंग कॉल्स का भी बंद होना और दूसरी समस्या है टेलीकॉम ऑपरेटर्स के 28 दिन के मंथली रिचार्ज प्लान्स.

12 महीने में 13 महीने का रिचार्ज क्यों?

AAP सांसद कहते हैं, कि साल में कुल 12 महीने होते हैं, लेकिन 28 दिन के रिचार्ज के माध्यम से 13 बार रिचार्ज लोगों को कराना पड़ता है.

अगर 28 दिन के हिसाब से कैलकुलेट करें तो 28 × 13= 364 दिन होते हैं. यह एक स्ट्रैटेजी है, जिसके चलते आपको फीलिंग 30 दिन के देते हैं, लेकिन डीलिंग 28 दिन की होती है.
दुनिया की हर बिलिंग महीने के हिसाब से लेकिन मोबाइल रिचार्ज 28 दिन क्यों?

राघव चड्ढा आगे कहते हैं, कि दुनिया में हर जगह बिलिंग कैलेंडर मंथ के हिसाब से होती है, 30 या 31 दिन. इसके चलते मंथली सैलरी, लैंडलोर्ड का रेंट, बैंक की ईएमआई, बिजली-गैस-पानी का बिल और तमाम चीजें, 30-31 दिन महीने के हिसाब से होती हैं, लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटर 28 दिन के हिसाब से रिचार्ज प्लान बेचते हैं, ताकि साल में एक महीने का रिचार्ज अतिरिक्त हो जाए.

राघव चड्ढा ने कहा कि देश के करोड़ों मोबाइल यूजर रोजाना डेटा प्लान्स के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से लूटे जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने संसद में रिचार्ज खत्म होने पर आउटगोइंग कॉल्स के साथ इनकमिंग कॉल्स के बंद होने और टेलीकॉम ऑपरेटर्स के 28 दिन के मंथली रिचार्ज प्लान्स का मुद्दा उठाया था.
बचा हुआ डेटा नहीं होता कैरी फॉरवर्ड

डेटा प्लान्स के मुद्दे पर बोलते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने पूरी व्यवस्था को उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया. सांसद ने विस्तार से समझाते हुए कहा कि जब कोई यूजर अपना मोबाइल रिचार्ज कराता है, तो उसे उसके प्लान के अनुसार प्रतिदिन 1.5 जीबी, 2 जीबी या 3 जीबी डेटा मिलता है. लेकिन यह डेटा ‘डेली लिमिट’ के रूप में होता है, जो हर दिन रात 12 बजे समाप्त हो जाता है. यदि उस दिन का पूरा डेटा उपयोग नहीं हुआ, तो बचा हुआ डेटा खुद समाप्त हो जाता है और अगले दिन के लिए कैरी फॉरवर्ड नहीं किया जाता.

Share this News...