पोटका,,टेम्पो और ट्रक की टक्कर में टेम्पो चालक की मौत,17 अप्रैल को होनी थी शादी

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एन एच 220 पर तिरिंग रितिका होटल के समीप ट्रक और मालवाहक टेम्पो की ट्रक में टेम्पो चालक की मौत हो गई है .घटना रविवार देर रात लगभग 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है राजनगर थाना क्षेत्र के एदल निवासी चंडी नन्दी उर्फ डोमा जो कि अपनी टेम्पो चलाता था भूमरी नवकुंज से रात अपने घर लौट रहा था इसी दौरान रितिका होटल के समीप उसकी मालवाहक टेम्पो ( जे एच 05 जे /5008) ट्रक से टकरा गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलने के बाद पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डोमा को इलाज हेतु पोटका सीएचसी ले गई जहां उसकी गंभीरता को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे टीएमएच जमशेदपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई .
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया है ग्रामीणों ने बताया कि डोमा की शादी जमशेदपुर के सोनारी में तय हो गई थी 17 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी .पोटका पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Share this News...