कानपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो प्लाइट में अचानक से एक चूहा नजर आया। विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच किसी यात्री की नजर विमान के अंदर चूहे पर पड़ गई।
कानपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो प्लाइट में अचानक से एक चूहा नजर आया। विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच किसी यात्री की नजर विमान के अंदर चूहे पर पड़ गई। इसके बाद विमान में ही चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में विमान से यात्रियों को उतार कर चूहे को मारा गया। इस बीच तीन घंटे से ज्यादा फ्लाइट रनवे पर खड़ी रही।
दिल्ली से दोपहर 2:15 पर इंडिगो की फ्लाइट कानपुर पहुंची थी। इसे वापसी में 2:55 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। फ्लाइट के अंदर यात्री बैठ चुके थे। फ्लाइट उड़ाने भरने की तैयारी कर रही थी कि अचानक से एक यात्री को विमान के अंदर चूहा दिखाई दिया। चूहा देखकर यात्री चीख पड़ा। यात्री की चीख सुनकर अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान में यात्रियों की चीख-पुकार की खबर सुनकर सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। फ्लाइट की पुन: जांच की गई। चूहा मिलने के बाद उसे मार दिया गया। यात्रियों को दोबारा से विमान में बिठाया गया। करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक फ्लाइट कानपुर एयरपोर्ट के रनवे-दो पर खड़ी रही। खबर लिखे जाने तक विमान उड़ाने भरने की तैयारी कर रहा था।