केंद्र ने झारखंड को कोवैक्सीन के 58590 डोज अतिरिक्त उपलब्ध कराए, कल से राज्य में नहीं रुकेगा वैक्सीनेशन


रांची
केंद्र सरकार ने झारखंड को कोवैक्सीन के 58590 डोज अतिरिक्त उपलब्ध कराए हैं। राज्य में मंगलवार को ही वैक्सीन खत्म हो गया था। इसकी सूचना केंद्र सरकार को दी गई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने झारखंड को जून माह में मिलने वाले वैक्सीन डोज के अतिरिक्त 58590 वैक्सीन डोज उपलब्ध कराएं हैं।
बुधवार को ही इसे जिलों में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार वैक्सीन मिलने के बाद अब एक जुलाई को वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। हालांकि अब भी झारखंड में वैक्सीन की कमी है। राज्य में औसतन एक लाख से अधिक वैक्सीन प्रतिदिन लगाए जा रहे थे।
वैक्सीन की कमी के कारण 40 से 50 हजार वैक्सीन डोज ही लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार दो जुलाई को झारखंड को छह लाख वैक्सीन डोज मिलने की उम्मीद है। इसके बाद राज्य में वैक्सीनेशन अभियान सामान्य गति से चलेगा।
इन जिलों में भेजे गए कोवैक्सीन
जिला वैक्सीन मिले बोकारो 1500 चतरा 0 देवघर 2000 धनबाद 4500 दुमका 3750 पूर्वी सिंहभूम 4500 गढ़वा 1000 गिरिडीह 3000 गोड्डा 1150 गुमला 2000 हजारीबाग 5800 जामताड़ा 1200 खूंटी 1500 कोडरमा 1140 लातेहार 1000 लोहरदगा 2250 पाकुर 2000 पलामू 5800 रामगढ़ 2000 रांची 5400 साहेबगंज 1000 सरायकेला खरसावां 1900 सिमडेगा 1200 पश्चिम सिंहभूम 3000 कुल 58590

Share this News...