लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें :- हेमन्त सोरेन

*ऐसी स्थिति फिर न हो, सुनिश्चित करें*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त पलामू को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसी स्थिति दोबारा ना हो इसका पूरा ध्यान रखें।

*इसलिए दिया ऐसा निदेश..*

मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि
पलामू स्थित हैदरनगर बाजार में लॉकडाउन में सामाजिक दूरी भी पालन नहीं हो रहा। बाजार में मेला जैसा माहौल। इसके बाद संक्रमण फैलने की संभावित आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उपरोक्त आदेश दिया है।

*★आप घर पर रहेंगे…तो आपके अपने भी सुरक्षित रहेंगे*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से बाहर रह रहे झारखण्ड के सभी भाई-बहन याद रखें। आपदा की घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। पूरी राज्य सरकार आपके साथ है। देश व्यापी लॉकडाउन के कारण आप सभी को झारखण्ड वापस लाना सम्भव नहीं है, पर मदद आप तक जरूर पहुंचेगी। पुनः करबद्ध प्रार्थना है। जहां हैं। वहीं रहें। यही इस महामारी से बचने का सबसे कारगार और सुरक्षित उपाय है। मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के सम्पर्क में हूँ। ताकि आप तक मदद और जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचे। जितना आप घर पर रहेंगे उतना ही आप और आपके अपने सुरक्षित रहेंगे ।

*जरूरी दवा जल्द उपलब्ध कराएं*

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को डिप्रेशन के एक मरीज को जल्द जरूरी दवा उपलब्ध कराने का निदेश दिया है।

*नहीं मिल रही थी दवा…*

मुख्यमंत्री को डिप्रेशन के शिकार व्यक्ति के भाई ने जानकारी दी कि उनका भाई डिप्रेशन का मरीज है और उसकी दवा रांची के कांके स्थित मेडिकल दुकान में ही मिलेगी। बोकारो में दवा मिल पाना असम्भव है। लॉकडाउन में रांची जाना मुश्किल है और दवा लेना आवश्यक है। कृपया सहायता करें।

*पंजाबी भाईयों को मदद करे..*

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को धनबाद की एक कंपनी में कार्यरत पंजाबी भाइयों तक जरूरी मदद पहुँचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि जिस कम्पनी में ये कार्यरत थे। वहां इनकी कोई आर्थिक क्षति ना हो। इन्हें इनका पूरा हक मिले। मुख्यमंत्री को वीडियो साझा कर जानकारी दी गई कि जिस कंपनी में वे कार्य करते हैं, वहां उन्हें खाना नहीं मिल रहा है और देशव्यापी डॉकडाउन है। ऐसे में उनका जीना मुहाल है।

*सफाईकर्मियों की परेशानी दूर करें*

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को सफाईकर्मियों के साथ आ रही परेशानियों के समाधान का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृपया एक टीम भेजकर स्थिति का जायजा लें और उचित मदद पहुँचाते हुए सूचित करें।

*200 सफाईकर्मियों की है बात..*

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि लॉक डाउन की वजह से बोकारो स्थित तीन बस्ती में रहने वाले करीब 200 सफाईकर्मियों को भोजन नहीं मिल रहा है। लॉकडाउन की वजह से दैनिक मजदूरी भी बंद है। उनका राशन कार्ड भी नहीं है।

*राज्य के छात्रों को मदद पहुंचाने की शुरू हुई प्रक्रिया*

मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद तमिलनाडु सरकार ने कोयम्बटूर में फंसे छात्रों को आवश्यक मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों एवं वेल्लोर में ईलाज कराने आये लोगों के भोजन और रहने की व्यवस्था करने का निदेश दे दिया गया है। श्री सोरेन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को इस मदद हेतु आभार व्यक्त किया है।

*★मुख्यमंत्री द्वारा खूंटी के 281 आदिवासी भाईयों की मदद के आग्रह को कर्नाटक सरकार ने स्वीकारा*

मुख्यमंत्री के आग्रह को स्वीकार करते हुए कर्नाटक सरकार ने मंगलोर में फंसे खूंटी के 281 आदिवासी भाईयों को मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री को कर्नाटक सरकार ने बताया कि फंसे हुए लोगों को हर जरूरी मदद से आच्छादित किया जाएगा।

Share this News...