युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा

भारतीय जनता मोर्चा
जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा ने जमशेदपुर पूर्वी तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडल के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की. इसके तहत जमशेदपुर पूर्वी विस अंतर्गत बिरसानगर मंडल-अमित राम, गोलमुरी-अनिकेत सावरकर, साकची पूर्वी भाग-विनोद सिंह, टेल्को-आयूष प्रसाद, लक्ष्मीनगर-रौशन शर्मा, बारीडीह-विकास कामत, बर्मामाइंस-गोल्डी सिंह तथा सीतारामडेरा अध्यक्ष के रुप में गोल्डेन पांडेय को मनोनीत किया गया. इसके अलावा जमशेदपुर पश्चिम विस के सोनारी मंडल अध्यक्ष-अशोक सिंह राघव, कदमा-विजय कुमार पांडेय तथा उलीडीह मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया. अमित शर्मा ने नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों को नए पद के लिए शुभकामनाएं दी तथा आग्रह किया है कि वे अपने मंडल में कमिटी का शीघ्र विस्तार करें.

बिरसानगर मंडल कमिटी का विस्तार
भाजमो के महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देश पर बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चन्द्रशेखर राव ने अपनी मंडल कमिटी का विस्तार किया. कमिटी में जेके पांडेय, जय प्रकाश सिंह तथा नंदिता गागराई को उपाध्यक्ष ,राजू कर्मकार को महासचिव, प्रीतपाल सिंह, खोखन गोराई तथा जनकी गोप को सचिव जबकि रामनाथ दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा कमिटी में 46 कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है.

Share this News...