मैंने एक अभिभावक खो दिया, यह मेरी व्यक्तिगत क्षति :- हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बेरमो विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेन्द्र सिंह जी मेरे अभिभावक थे। उनकी छाया में मैं बड़ा हुआ। सदैव उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा। उनका यूं चले जाना गहरा दुख दे गया। स्वास्थ्य मंत्री के रुप में इनका कार्यकाल मिल का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने एक लंबी लकीर खींची है। मुख्यमंत्री ने कहा राजेंद्र सिंह का सभी राजनीतिक दल के लोगों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार रहा। हमें उनके जीवनकाल से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Share this News...