मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चतरा के इटखोरी स्थित ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर में माता भगवती की पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चतरा के इटखोरी स्थित ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर में माता भगवती की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की I इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डाक्टर नीरा यादव सांसद सुनील सिंह और लक्ष्मण गिलुवा ने भी भद्रकली मंदिर में पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने माता रानी से राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां तेरी कृपा बरसे जिससे झारखण्ड समृद्ध सम्पन्न और खुशहाल बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण आते हीं मेरे दिल को काफी सुकून मिलता है।

तीन धर्मों की संगमस्थली है इटखोरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि तीन धर्मों की संगमस्थली में आकर मन धन्य हो जाता है I इटखोरी की पावन धरती से पूरी दुनिया में शांति का संदेश फैला हैI हमारी माँ भद्रकाली से प्रार्थना है कि झारखंड राज्य और पूरे देश में सभी एक दूसरे के साथ मिलकर भारत को विकास के सबसे ऊंचे पायदान पर ले चलें। सभी मिलकर अपने राज्य को विकास के रास्ते पर तेजी से ले जाने में कामयाब हों।

Share this News...