दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे को लेकर खूनी झड़प, एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर

दुमका- जिले के शिकारीपाड़ा बादलपाड़ा कल्याणपुर में कोल ब्लॉक सर्वे करने गये कंपनी के अधिकारियों को बंधक बनाने को लेकर देर रात ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में आधा दर्जन को बेहतर इलाज के लिए दुमका के फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को
दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है । एक पुलिस जवान के सिर पर गंभीर चोट लगी है जबकि एक पुलिसकर्मी का पैर टूटने की सूचना है।
घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी।
डीडीसी सह प्रभारी डीसी अनिकेत सचान और सिविल सर्जन अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जान रहे हैं।बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश। झड़प में घायल 12 पुलिसकर्मियों की जानकारी है।
शिकारीपाड़ा में कोल ब्लॉक सर्वे के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में घायल जवानों की सूची इस प्रकार है।
घायलों में फूल कुमार यादव 34 , आनंद मुर्मू 24 ,सोमाय किस्कू एएसआई, शिकारीपाड़ा थाना ,चार्लेस मुर्मू 37 ,सनोज मरांडी 22 , सुजीत सोरेन 23 ,अनिल दास 55 , शिवजी यादव 43 रेफर ,श्याम सुंदर साह 50 ,
, अल्बर्ट एक्का 40 ,दीप नारायण मंडल 38 , सुनील हांसदा 41 शामिल हैं।

Share this News...