टाटा मोटर्स में 7 दिनों का ब्लॉक क्लोजर शुरू

जमशेदपुर, 25 अक्टुबर (रिपोर्टर) : देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में सात दिनों का ब्लॉक क्लोजर की शुरुआत हो गयी है। कंपनी 25 अक्टुबर से 3 नवंबर बंद रहेगी। इसमें सात दिन क्लोजर तो दो दिन रविवार को वीकली ऑफ रहेगी. जबकि एक दिन कंपनी 30 अक्टुबर को खुला रहेगी। कंपनी 25 अक्टूबर शुक्रवार, 26 अक्टूबर शनिवार एवं 28 अक्टूबर सोमवार को कंपनी ब्लॉक क्लोजर में रहेगी। जबकि 27 अक्टूबर, रविवार 3 नवंबर रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा कंपनी 31 से लेकर 3 नवंबर तक ब्लॉक क्लोजर में रहेगी. मालूम हो कि टाटा मोटर्स प्रबंधन ने अक्टूबर माह में चौथा ब्लॉक क्लोजर नंबर के चालू माह में 3 दिन बंद रहेगी। पहली बार इससे पहले कंपनी1 दिन का ब्लॉक कॉलर 1 अक्टूबर, दूसरी बार 5 व 7 तथा 9 अक्टूबर को एक-एक दिन का ब्लॉक कर लिया था। जबकि तीसरी बार प्रबंधन ने 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर 18 एवं 19 अक्टूबर को लिया था। जमशेदपुर प्लांट में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 31 ब्लॉक क्लोजर लिए जा चुके हैं। जबकि आगामी 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक के ब्लॉक क्लोजर को जोड़ दिया जाए तो कुल 38 क्लोजर हो जाएगी। प्रबंधन के बीच हुए समझौते के तहत कंपनी प्रबंधन इस वित्तीय वर्ष में कुल 39 दिनों का ब्लॉक कर ले सकती है। ब्लॉक क्लोजर के दौरान आधे दिन का पैसा कंपनी देती है और आधे दिन का पैसा कर्मचारियों की छुट्टी से एडजस्ट किया जाता है।

38 दिन हो जाएंगे ब्लॉक क्लोजर के
ऑटोमोबाइल सेक्टर में छायी मंदी के कारण टाटा मोटर्स के वाहनों की मांग घटी है। नए ऑर्डर मिलने के बजाय ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं। उत्पादन लगभग ठप सा हो गया है। इसके चलते कंपनी प्रबंधन को बार-बार ब्लॉक क्लोजर लेने पड़ रहे हैं। इस चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 38 दिन के ब्लॉक होने की घोषणा की जा चुकी है। 3 नवंबर के बाद प्रबंधन मात्र और एक ही दिन ब्लॉक क्लोजऱ ले सकती है।प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत एक वित्तीय वर्ष में कुल 39 ब्लॉक क्लोजर ही लिए जा सकते हैं। पहले इसकी संख्या 24 थी, जिसे हाल ही में बढ़ाया गया था। 3 नवंबर के बाद कंपनी को ब्लॉक क्लोजर लेने के लिए नए समझौते करने होंगे। हालांकि इस संबंध में प्रबंधन व यूनियन अधिकारियों से संपर्क किया गया तो कुछ भी कहने से इनकार कर दिया गया।

Share this News...