टाटा मोटर्स आज से खुल जायेगा मुख्यमंत्री ने दी सहमति

आज देर शाम मुख्यमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग के बाद शहरी क्षेत्र में औद्योगिक इकाई की गतिविधियां शुरू करने का आदेश जारी कर दिया इस लिहाज से अब टाटा मोटर के खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है ।कंपनी प्रबंधन सूत्रों के अनुसार जल्द ही टाटा मोटर्स की मशीनें गड़गड़ाएंगी। बताया जाता है कि टाटा मोटर्स के आला अधिकारी देर रात तक रांची में जमे हुए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरी क्षेत्र की कंपनियां शुरू करने का आदेश जारी कर दिया टाटा मोटर्स खुलने से आदित्यपुर औद्योगिक इकाई की कई कंपनियां भी चालू हो जाएंगी। ज्ञात हो कि टाटा मोटर्स खोलने को लेकर राज्य के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन भी काफी प्रयासरत थे। उन्होंने लगातार दो दिनों तक स्थानीय सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के पदाधिकारी तथा टाटा मोटर्स के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री से बात कर शहरी क्षेत्र में औद्योगिक गतिबिधियाँ शुरू करने की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया था। सांसद विद्युत वरण महतो तथा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भी इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निजी तौर पर बात कर टाटा मोटर्स खुलने के संबंध में आग्रह किया।

Share this News...