झाविमो ने पहले चरण के 13 में से नौ सीटों के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा एक दिन पहले पार्टी ज्वॉइन करने वाले डॉक्टर राहुल अग्रवाल को डालटनगंज से टिकट पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी के पुत्र विजय केशरी को भवनाथपुर से टिकट

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के तहत झारखंड विकास मोर्चा ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी ने 13 में 9 सीटों के लिए प्रत्याशी का एलान किया है। प्रत्याशियों की सूची में चौंकाने वाला नाम डॉक्टर राहुल अग्रवाल का है, जिन्होंने एक दिन पहले 7 नवंबर को पार्टी ज्वॉइन किया था। पार्टी ने राहुल अग्रवाल को डालटनगंज से प्रत्याशी बनाया है।

इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी के पुत्र विजय कुमार केशरी को भवनाथपुर से प्रत्याशी बनाया है। यह घोषणा पार्टी केंद्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा एवं सुनीता सिंह ने पार्टी कार्यालय में की। उन्होंने बताया कि बाकी बचे चार सीटों पर प्रत्याशी का एलान दो-तीन दिनों में कर दिया जाएगा।

यह होंगे प्रत्याशी
चतरा- तिलेश्वर राम।
बिशनपुर- महात्मा उरांव।
पांकी- रूद्र कुमार शुक्ला।
डालटनगंज- डॉक्टर राहुल अग्रवाल।
विश्रामपुर- अंजू सिंह।
छत्तरपुर- धमेंद्र प्रकाश बादल।
हुसैनाबाद- बीरेंद्र कुमार।
गडवा- सूरज प्रसाद गुप्ता।
भवनाथपुर- विजय कुमार केशरी

Share this News...