झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 रघुवर ,गिलुवा और धर्मपाल लेंगे प्रत्याशियों पर निर्णय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

रांची ,6 नवंबर (ईएमएस) झारखंड प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्णय लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास और संगठन महामंत्री धर्मपाल ङ्क्षसह को अधिकृत किया है। बुधवार को रांची में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। चुनाव समिति की बैठक में विधानसभा वार संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। बुधवार को नियत समय 11 बजे से करीब आधा घंटा विलंब से शुरू हुई बैठक में भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान ङ्क्षसह, भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नंदकिशोर यादव, प्रदेश सह प्रभारी राम विचार नेताम, संगठन मंत्री धर्मपाल ङ्क्षसह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रङ्क्षवद्र राय, मंत्री नीलकंठ ङ्क्षसह मुंडा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश व राकेश प्रसाद उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संसद जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत और महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती ङ्क्षसह भी इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहीं।

Share this News...