जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निदेशानुसार आज डुमरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय भागाबन्दी में एक अतिरिक्त मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र चालू

जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निदेशानुसार आज डुमरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय भागाबन्दी में एक अतिरिक्त मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र को चालू किया गया। इसके पूर्व डुमरिया बाजार में दाल भात केंद्र का संचालन किया जा रहा था। कोरोना संकट में आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए यह केंद्र चालू किया गया है। इस केंद्र का संचालन देवी माँ आजीविका सखी मंडल भगबन्दी के द्वारा किया जाएगा जिसके अध्यक्ष नमिता पातर, सचिव छवि रानी गोप, कोषाध्यक्ष पिंकी पातर हैं। मौके पर प्रखंड प्रमुख बसंती मुर्मू, जिला परिषद शात्री तापे, मुखिया सितावती टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव एवं महिला समूह की बेहुला नायक उपस्थित थे।

Share this News...