जन सुविधा ट्रस्ट एवं भारतीय जन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण

जमशेदपुर, 31.03.2020, जन सुविधा ट्रस्ट एवं भारतीय जन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आज दोपहर सोनारी कालिंदी बस्ती एवं मछुआ बस्ती में मुकुल मिश्रा की देखरेख में दोपहर का भोजन जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जन सुविधा ट्रस्ट एवं भारतीय जन मोर्चा के बस्ती के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने योगदान देकर जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया एवं जो जरूरतमंद आ नहीं सकते थे उनके घर तक भी पहुंचाया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सुदीप राय चैधरी, अशोक सिंह राघव, विजय सिंह, सरदार गुरु पदों कालिंदी, होरी मछुआ, संजय मछुआ, महावीर मछुआ, गुड्डू निषाद, नरेश भगत, चित्तो कालिंदी, विशाल मछुआ, दुर्योधन कालिंदी, पिंटू शर्मा, राजेश मछुआ का विशेष रूप से योगदान रहा।

Share this News...