कुणाल षाड़ंगी सहित पांच विपक्षी विधायक हुए भाजपाई पूर्व डीजीपी डी के पाण्डेय, अरुण उरांव, सुचित्रा सिन्हा ने भी थामा भाजपा का झंडा

रांची,23 अक्टूबर :- झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा धमाका किया है। विपक्षी दलों में सेंधमारी करते हुए बीजेपी आज उनके 5 विधायकों को पार्टी में शामिल कर लिया। कांग्रेस और झामुमो से जुड़े ये विधायक अपनी पार्टी में खासी धाक रखते हैं। इनकी झारखंड की राजनीति में भी अलग पहचान है। इस लिहाज से भाजपा की विपक्ष पर यह बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक कही जा सकती है। भाजपा में शामिल हुए इन विधायकों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, विधायक मनोज यादव, झामुमो के कुणाल षाडंगी, जेपी पटेल और भानु प्रताप शाही शामिल हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप हरमू इलाके में सड़क पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा | मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश उप चुनाव प्रभारी नंद किशोर यादव ने सभी को माला पनाकर एवं गले में भाजपा का पट्टा देकर स्वागत किया।

कांग्रेस और झामुमो छोड़कर ये पांच विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हुए।

कुणाल षाडंगी, झामुमो
जेपी पटेल, झामुमो
मनोज कुमार यादव, कांग्रेस
सुखदेव भगत, कांग्रेस
भानु प्रताप शाही, निर्दलीय

मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, भाजपा के लिए सभी लोग महत्वपूर्ण हैं। आज झारखंड में कांग्रेस व झामुमो के दिग्गज नेता और वरीय अधिकारी भाजपा में शामिल हुए सबका स्वागत है। हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा- जो जनादेश हमें 2019 में मिला है, उसका संदेश मानकर आज कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जो काम 60 साल में नहीं हुआ, वो देश में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री रघुवर दास जी 60 महीनों में कर दिखाया है।
सुचित्रा सिन्हा, रिटायर्ड आइएएस ने कहा- मेरे लिए खुशी का पल, संगठन में शामिल होकर सेवा करुंगी, देश में महिला सशक्तिकरण, भाजपा का सिद्धांत राष्ट्रवाद का, इसी से विकास होगा।
डीके पांडेय, पूर्व डीजीपी, झारखंड ने कहा – मेरे लिए सौभाग्य का क्षण, संगठन की सेवा का दायित्व मिला है, भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए प्रतिबद्ध, सीएम रघुवर दास सुशासन के प्रतीक।
अरुण उरांव, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस ने कहा – खुशी का दिन, पिछले पांच साल में झारखंड में काफी विकास, नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर चलूंगा।
जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा- हमने लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए प्रचार किया, विपक्षी महागठबंधन ने भ्रष्टाचार किया, भाजपा ही देश चला सकती है, बरही से बहरागोड़ा तक भाजपा का झंडा लहराएगा, हम डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, भाजपा राज्य को लेकर जा रही विकास के पथ पर।
भाजपा में शामिल सभी नेता-अफसरों ने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन 65 के लक्ष्य को हासिल करने का माद्दा दिखाया।
कुणाल षाडंगी ने कहा – मेरे लिए राजनीतिक घर वापसी, भाजपा ने मेरे पिता और परिवार को राजनीतिक पहचान दी, बहरागोड़ा के लोगों ने मुझे चुना, हेमंत सोरेन ने मौका दिया, आज जनभावना भाजपा के साथ, हमारी प्रतिबद्धता बहरागोडा के प्रति, आज समाज की सबसे पिछली पंक्ति में बैठे लोगों के जीवन में बदलाव आया, विपक्ष जनभावनाओं का अनादर न करें, मैंने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई।
भानु प्रताप शाही ने कहा- भाजपा से पुराना संबंध, शामिल होने के बाद सुखद अनुभव, देश नरेंद्र मोदी के हाथों सुरक्षित, रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड विकसित हो रहा है। लोग कहेंगे कि मुकदमा है इसलिए भाजपा में आया। राजनीतिक लोगों पर मुकदमा होता रहता है। मुझे फंसाया गया। मैं गलत लोगों के साथ था। आजतक भवनाथपुर भाजपा की झोली में नहीं गया, हम रिकॉर्ड वोट से सीट जीतकर देंगे।
मनोज कुमार यादव ने कहा – देश के समक्ष राष्ट्रवाद और विकास बड़ा मुद्दा, नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रशंसक, भाजपा के सिद्धांत और अनुशासन में रहेंगे।
सुखदेव भगत ने कहा- राष्ट्रवाद में विकास समाहित, भाजपा का शुक्रिया, मुझे परिवार में शामिल किया, मेरी स्थिति नई नवेली दुल्हन की तरह, मैं भाजपा परिवार के संस्कार को मानूंगा। कांग्रेस मेरा अतीत, टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादा के प्रतिकूल, भाजपा के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

Share this News...